75 वें गणतंत्र दिवस पर विधायक ने चार वर्ष की उपलब्धियों से कराया अवगत

0
f77337e6-1378-47d9-8314-24e33b431c7e

75 वें गणतंत्र दिवस पर विधायक ने चार वर्ष की उपलब्धियों से कराया अवगत

फोटो: संबोधित करते विधायक ,उपस्थित लोग

 

75 वां गणतंत्र दिवस पर हुसैनाबाद में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज। हुसैनाबाद स्थित एनसीपी कार्यालय परिसर में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। साथ ही संकल्प लिया कि आने वाले वर्ष में क्षेत्र को राज्य के सबसे विकसित क्षेत्र में शामिल करेंगे। इस दौरान कमलेश कुमार सिंह के साथ युवा नेता सूर्या सिंह के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने लगों को दी बधाई

ध्वजारोहण के बाद एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में चार साल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का लेखा जोखा जनता के बीच रखा। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व अन्य विभागों से जुड़े कार्यों को एक एक कर गिनाया। उन्होंने कहा कि वह जो वादा करती है, उसे पूरा भी करते है। इस सप्ताह चार मध्य विद्यालयों को हाई स्कूल में उत्क्रमित कराने का काम किया है। अनुमंडलीय अस्पताल में बच्चा का आईसीयू के साथ ब्लड स्टोरेज यूनिट की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में इलाज के लिए किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नई ऊंचाइयों पर जा रहा हुसैनाबाद : सूर्या सिंह

एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने विधायक के चार साल के कार्यकाल के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाया। जिसमें पलामू पाइप लाइन योजना से हैदरनगर, मोहम्मदगंज और हुसैनाबाद के खेत को पानी मिलेगा। पानी से क्षेत्र के किसानों की किस्मत बदल जाएगी। यहां आधुनिक तकनीक से खेती की व्यवस्था की जाएगी। यहां के उत्पाद देश ही नहीं विदेश में बिक्री होंगे। देवरी सोन नदी पर पुल की स्वीकृति मिल गई है। आने वाले दिनों में काम शुरू होगा। इससे हुसैनाबाद सीधे रोहतास से जुड़ जाएगा। बनारस की दूरी कम हो जाएगी। हुसैनाबाद में सूर्या मॉडल से विधायक कोटा का काम किया जा रहा है।यह ऐसा मॉडल है,जिससे जनता के बीच जाकर कार्यों का चयन हो रहा है।इस मॉडल को कई विधानसभा क्षेत्र में विधायक लागू कर रहे है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद नई ऊचाइयों पर जा रहा है। सड़क बन रही है, खेत में पानी पहुंच रहा है, शिक्षा स्वास्थ्य के मामले में हुसैनाबाद आत्मनिर्भर हो रहा है।अब रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की योजना है।उन्होंने सभी को एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *