उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित

0
ab389247-340f-4e83-800a-1332f25f5941

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। उपायुक्त श्री शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन एवं अन्य अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया।

वर्ष 2023 में मेदिनीनगर नगर निगम निबंधक इकाई द्वारा सर्वाधिक जन्म मृत्यु का निबंधन का कार्य करने पर नगर आयुक्त जावेद हुसैन को सम्मानित किया गया। वंही ई संजीवनी से 2400 मरीजों का इलाज करने पर डॉक्टर रियाज अनवर चिकित्सा पदाधिकारी पांकी, कायाकल्प में बेहतर कार्य करने पर डॉक्टर चमन भारद्वाज को, ई संजीवनी से कुल 938 मरीजों का इलाज करने पर रश्मि दीपिका कुजुर सीएचओ को, नियमित प्रतिरक्षण में 98% उपलब्धि रहने पर श्रीमती रीना सिंह एएनएम, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में बेहतर कार्य करने पर अनीता देवी को सम्मानित किया गया।

हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास को थाना क्षेत्र में अच्छी विधि व्यवस्था संचालित करने एवं सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। छतरपुर थाना के प्रियरंजन कुमार को हत्या के कांड का उदभेदन कर अभियुक्त को जेल भेजने सहित सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यातायात प्रभारी रामजीत सिंह, सुकुरमुनी बरजो,संतोष कुमार को यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुगम बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रामाकांत झा को गोपनीय कार्य को सही एवं सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए एवं जिला बल विनोद कुमार को अपराध शाखा पुलिस अधीक्षक पलामू कार्यालय के कार्यों को सुचारू ढंग से निष्पादित करने पर सम्मानित किया गया।

मेदिनीनगर नगर निगम के सतीश कुमार और इश्तियाक शाह को के बारे में सफाई कार्य करवाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। खेल विभाग के सुमित कुमार को गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में लगोरी खेल में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया एवं सुतत्व त्रिजु को साइकिल से 12 दिसंबर 2023 को गंगोत्री धाम से बाबा बैजनाथ धाम तक कुल 2000 किलोमीटर साइकिलिंग कर नया रिकॉर्ड कायम करने पर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग के शिल्पी कुमारी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने एवं सुमित्रा कुमारी को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। एनआईसी के मनीष कुमार प्रजापति को स्टेट, डिस्ट्रिक्ट और प्रखण्ड लेवल पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का ससमय सफलतापूर्वक संचालन करने पर सम्मानित किया गया।

लेस्लीगंज उच्च विद्यालय शिक्षक अमरेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया, इनके विद्यालय से प्रत्येक वर्ष राज्य स्तर पर माध्यमिक इंटर के छात्र स्थान प्राप्त करते हैं। रा. कृत+2 उच्च विद्यालय पांकी के शिक्षक राजीव कुमार सिंह को सम्मानित किया गया, इन्होंने बिगत 3 वर्षों से इंस्पायर अवार्ड पलामू जिला को राज्य में सर्वोच्च स्थान पर ले जाने का कार्य किया है। कन्या मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के प्राचार्य बीरेंद्रनाथ मिश्रा को सम्मानित किया गया, इनके द्वारा शैक्षणिक कार्य स्वच्छ विद्यालय संचालन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में नियमित भागीदारी निभाई जाती रही है। इनके प्रयास से 2010-11 से 2022-23 तक 12 छात्रों को राष्ट्रीय निर्धनता सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर राजकीय कृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोलडीह जगदीशपुर के शिक्षिका प्रीति कुमारी, राजकीय मध्य विद्यालय रजवाड़ीह के प्राचार्य परशुराम तिवारी, राजकीय मध्य विद्यालय कुमारटोली नगरपालिका के प्राचार्य श्यामदेव महतो को सम्मानित किया गया। मत्स्य विभाग के प्रधान लिपिक अर्जुन गोप, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन को सम्मानित किया गया।

पंचायती राज विभाग के नरेश पासवान संतोष दुबे और राधाकृष्ण साव को सम्मानित किया गया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के नौडीहा बाजार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, नॉडीह बाजार के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार, 83 प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवक उपेंद्र कुमार सिंह को मनरेगा अंतर्गत प्रखंड स्तर पर सबसे अधिक मानव दिवस सृजन कर और अकुशल श्रमिकों को रोजगार देने का कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *