जुबैर ने रेप कर जबरन धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, थाना प्रभारी ने किया गिरफ्तार
जुबैर ने रेप कर जबरन धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, थाना प्रभारी ने किया गिरफ्तार यूपी। नोएडा के सेक्टर-63 की कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान छिजारसी निवासी जुबैर से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि 11 जनवरी को जुबैर उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
