कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

0
f8a2de9e-3b56-49d7-a0df-9443c9e03472

सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में

 

झुमरी तिलैया में आज स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू के द्वारा माल्यार्पण किया गया। पश्चात आचार्य प्रदीप कुमार के द्वारा उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। आज ही के दिन 1897 को उड़ीसा के कटक में जन्मे सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन भारत माता के कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने भारत मां की आजादी के लिए कांग्रेस में रहकर संघर्ष किया तो कभी अपनी अलग पार्टी फॉरवर्ड ब्लॉक बनाई। उनके द्वारा स्थापित की गई आजाद हिंद फौज की महत्ता को भला कौन नहीं जानता। दिल्ली चलो, जय हिंद और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे नारा देने वाले वीर सुभाष हर भारतीय के हृदय में राज करते हैं। आज के दिन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम उनके बताए गए रास्ते पर चलकर अपने देश को दुनिया के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाएं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने वीर सुभाष को 20वीं सदी का सबसे बड़ा जननायक कहा। तभी तो महात्मा गांधी ने भी इन्हें नेताजी कह कर संबोधित किया। नेताजी के विचार आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य जी और दीदी जी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *