राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय हुआ पाटन प्रखंड||
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय हुआ पाटन प्रखंड क्षेत्र कहीं सुंदरकांड तो कहीं निकाली गई शोभायात्रा
पलामू के पाटन प्रखंड मे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आदर्श ग्राम पंचयात किशुनपुर मे हर्षोल्लास के साथ भगवान राम का गुणगान किया गया। वही कई जगह पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसी दौरान आदर्श ग्राम पंचयात किशनपुर में भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता हनुमान के झांकियां के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र भ्रमण किया,इसके उपरांत किशनपुर चौक का नामकरण किया गया जो झांकी में बने प्रतिमा स्वरूप श्री राम भगवान ने इस चौक का उद्घाटन किया आज से यह चौक श्री राम चौक के नाम से जाना जाएगा,शोभायात्रा क्षेत्र भ्रमण के बाद किशनपुर मिडिल स्कूल के फील्ड में पहुंची जहां संध्या आरती एवं दीप प्रज्वलित कार्यक्रम किया गया जहां पर 5000 दीप जलाकर संध्या आरती की समापन हुई , शोभा यात्रा के मुख्य सलाहकार संजय सिंह गजेंद्र सिंह उमेश सिंह रहे वही शोभायात्रा में जिला प्रशासन की निर्देश पर पाटन पुलिस पुरी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धार्मिक स्थलों और चौराहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । क्षेत्र के लगभग सभी प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले रहे । यातायात सुचारु रूप से चला। सभी मांस-मछली की दुकानें बंद रहीं। इस दौरान इमली में लोगों ने जुलूस भी निकाला।समाचार लिखे जाने तक क्षेत्रो मे शांति और सौहार्द का माहौल बना हुआ है मौके पंचयात के मुखिया सुमन गुप्ता चंदन गुप्ता मनोरंजन गिरी सोनू मालाकार सुनील सर सुधीर कश्यप पवन कश्यप लव सोनी शेखर सोनी प्रदीप कश्यप अनुज पेंटर सत्यम साव बंटी गुप्ता नितीश गुप्ता, सहित हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे!
