विधायक के कार्यकाल से नाराज़ ग्रामीणों ने किया पुतला दहन||
विधायक के कार्यकाल से नाराज़ ग्रामीणों ने किया पुतला दहन
बोकारो से बीजेपी विधायक विरंची नारायण को अपने विधानसभा क्षेत्र में वोटरों के भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा है। चास में स्कूल भवन का शिलान्यास करने गए ग्रामीणों ने विधायक को खदेड़ दिया। विधायक विरंची नारायण बिना शिलान्यास किये ही बैरंग गांव से लौट गए। हालांकि विधायक विरंची नारायण ने ग्रामीणों को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन इसका ग्रामीण पर कोई असर नहीं दिखा।
दरअसल बीजेपी विधायक विरंची नारायण स्कूल भवन का शिलान्यास करने गए थे, वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनका जमकर विरोध किया। विरोध का हाल ये था कि विधायक के सामने ही ग्रामीणों ने उनका पुतला जला दिया। ग्रामीण झारखंडी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विधायक को गांव से बाहर जाने को कहते रहे। भारी विरोध और फजीहत के बाद विधायक विरंची नारायण को गांव से बिना शिलान्यास किये ही लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि विधायक पिछले चार साल में गांव का हाल जानने नहीं आये अब जब इसी साल चुनाव होना है तो विधायक गांव का दौरा कर रहे है, स्कूल का शिलान्यास कर रहे है।ये पूरा मामला चास प्रखंड के सोना बाद गांव का मामला है जहां विधायक का भारी विरोध हुआ। ये गांव झारखंड और बंगाल के बॉडर पर है और काफी पिछड़ा माना जाता है। ज्ञात हो कि बोकारो विधायक बिरेंची नारायण का ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विरोध होता रहा है
