स्कूल में मनाई गई सुभाषचंद्र बोस की जयंती,लोगों ने उन्हें याद किया

0
895488fc-c63a-46f3-8887-2191be39d02c

स्कूल में मनाई गई सुभाषचंद्र बोस की जयंती,लोगों ने उन्हें याद किया

पलामू ज़िले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया सुभाष चंद्र बोस की जयंती।
इस अवसर पर प्रखंड के अपग्रेडेड हाई स्कूल धनगांव में धूम धाम से सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई।
साथहीं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने नेता जी के तुल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों के बीच कहा कि नेता जी स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई थी। जिसे कभी देश भुला नहीं सकता।
उन्होंने उनकी जीवनी से बच्चों को सीख लेने की बात बताई। उन्होंने ने कहा कि नेता जी देश के ऐसे महानायकों में से थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके संघर्षों और देश सेवा के जज्बे के कारण ही महात्मा गांधी ने उन्हें देश भक्तों का देश भक्त कहा था। बच्चों को बताया गया कि कैसे नेताजी ने जापान के सहयोग से 1943 में आजाद हिन्दी फौज का गठन किया और अंग्रेजों पर आक्रमण किया। बच्चों ने नेता जी के दिए प्रसिद्ध नारे ‘तुम मुझे खून दो मै तुम्हें आजादी दूंगा ‘का जय घोष किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सहित विद्यालय के प्रबंधन समिति के सभी लोग मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *