कुत्ते से बचने भाग रहे भाई-बहन आए ट्रेन की चपेट में, टुकड़ों में कट गए दोनों

0
download (3)

कुत्ते से बचने भाग रहे भाई-बहन आए ट्रेन की चपेट में, टुकड़ों में कट गए दोनों                                                                                                                                                                                         जोधपुर के माता का थान इलाके में स्कूल से लौट रहे भाई बहन कुत्तों से बचने के चक्कर में रेलवे ट्रैक (railway track) पर पहुंच गए. इस दौरान ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे. शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की जानकारी के अनुसार, बनाड़ के रहने वाले अनन्या और युवराज सिंह आर्मी चिल्ड्रन एकेडमी में पांचवीं और सातवीं क्लास में पढ़ते थे. दोनों अपने अन्य तीन साथियों के साथ स्कूल से घर लौट रहे थे. उसी दौरान रास्ते में कुछ कुत्ते पीछे पड़ गए, जिससे बच्चे डरकर भागने लगे. भागते-भागते तीन बच्चे रेलवे ट्रैक (railway track) पर पहुंच गए. इस दौरान पटरी पर ट्रेन आने से अनन्या और युवराज मालगाड़ी की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. अनन्या और युवराज रिश्ते में भाई बहन हैं. हादसे की जानकारी मिलने पर बच्ची अनन्या के पिता प्रेम सिंह व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों ने देखा तो बिलख पड़े और चीख पुकार मच गई. घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. युवराज के पिता मदन सिंह कर्नाटक में बिजनेस करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *