किसी का चरित्र यदि अपनाना है तो श्रीराम को अपनाएं, जीवन में सफलता मिलेगी

0
Untitled

किसी का चरित्र यदि अपनाना है तो श्रीराम को अपनाएं, जीवन में सफलता मिलेगी

जीवन में यदि किसी के चरित्र को अपनाना हो तो सिर्फ श्रीराम के चरित्र को अपनाए। इससे आपका जीवन सफल होगा और कभी आपके सामने मुसीबत भी आ जाए तो वह पल भर में दूर हो जाएगा। श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है।
उक्त बातें कोट खास के ठाकुर बाड़ी में चल रहे श्रीराम कथा के दौरान स्तुति जी ने कही।
कथा का उद्‌घाटन पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक सह समिति के मुख्य संरक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और पश्चिमी जिला परिषद् सदस्या आशा देवी सहित यज्ञ समिति के कई अधिकारियों ने आरती वा पुजा करके किया।
कथा कहते हुए स्तुति जी ने कहा कि मेरा मानना है कि बुजुर्गों को राम कथा को तो सुनना ही चाहिए लेकिन उससे ज्यादा जरूरी इसे युवाओं को सुनना चाहिए। क्योंकि बुजुर्गों ने अपनी जिंदगी के कई बसंत देख लिए। लेकिन हमारे युवा जो देश के कर्णधार है इन्हें सच्चरित्र बनाने के लिए राम कथा का ज्ञान देना जरूरी है। क्योंकि राम कथा में आपको को पता चलेगा कि कैसे एक भाई ने अपने भाई के बलिदान दिया तो कैसे किसी ने घात किया। हनुमान जैसे मित्र की सेवा को बखूबी बताया गया है जो आज के समाज के लिए जरूरी है। शबरी के अपनापन इसमें दिखता है तो लक्ष्मण जैसे भाई का तेवर भी दिखता है। कथा सुनने के लिए प्रखंड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है।
मौके पर यज्ञ पूजा समिति के अध्यक्ष सह सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजित तिवारी, महासचिव रामप्रकाश तिवारी, सचिव अवध किशोर राय, संयोजक कोटखास मुखिया पति राजन सिंह संरक्षक चंद्रशेखर शुक्ला, गौतम सिंह, सुरेंद्र शुक्ला बलकेश पासवान ,बबलू सिंह, राजीव सिंह , पवन सोनी,सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *