जिला प्रशासन पलामू के व्यवसाईयों को शस्त्र अनुज्ञप्ति व सुरक्षा मुहैया कराय:- किशोर

0
85dfb4ea-bbce-4cb0-8265-5d3365f8eb8f

जिला प्रशासन पलामू के व्यवसाईयों को शस्त्र अनुज्ञप्ति व सुरक्षा मुहैया कराय:- किशोर।
अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने कल छतरपुर में शुभम गुप्ता की हत्या की कड़ी निंदा किया है औऱ कहा है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
श्री पांडेय ने कहा कि अपराधियों से सुरक्षा के लिए शस्त्र अनुज्ञप्ति के साथ सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाए। जो भी पलामू के कारोबारी हैं उन्हें तत्काल आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने में जिला प्रशासन को सरलीकरण करना चाहिए। जिससे कारोबारी लोग आर्म्स लाइसेंस लेने में आसानी हो या जिन्हें ज्यादा खतरा है उन्हें जिला प्रशासन सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया।
श्री पांडेय ने कहा कि जो भी इस घटना में लोग सम्मिलित पाए जाते हैं उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए व स्पीडी ट्रायल कराई जाए ताकि अपराधियों में भय व्याप्त हो। चौक -चौराहे पर पुलिस चेकिंग बढ़ाई जाए ताकि जिले के लोग स्वच्छंद होकर व्यवसाय कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *