होटल मालिकों ने विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार

0
fa90eaf2-0c21-4204-856e-c98af705656b

होटल मालिकों ने विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार

मामला महुआडांड़ पुलिस प्रशासन के द्वारा बिना किसी नोटिस के होटलों मे युज हो रहे गैस टंकी की जांच का

इसी मामले को लेकर क्षेत्र के होटल मालिकों ने मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह,बीस सूत्री अध्यक्ष,जिला परिषद सदस्य,प्रखंड प्रमुख,उपप्रमुख एवं मीडिया कर्मियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। आवेदन के माध्यम से होटल मालिकों ने बताया कि बिना सूचना दिए ही होटल प्रतिष्ठान में प्रशासन के द्वारा जाकर फोटो एवं वीडियो ग्राफी किया गया और हम लोगों को थाने में बुलाया गया था जब हम लोग थाने गए तो हमसे सिर्फ आधार कार्ड एवं गैस कनेक्शन का फोटो कॉपी मांगा गया। हम लोगों ने पूछा की क्या कार्रवाई हो रही है तो प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं दी गई जिसके कारण हम सभी होटल मालिकों के मन में शंका एवं डर बना हुआ है कि प्रशासन हम लोगों के ऊपर क्या कार्रवाई करने जा रही है और इससे हमारे रोजगार पर क्या असर पड़ेगा होटल मालिकों ने कहा कि हम लोग छोटे-मोटे व्यवसाय करके अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं और हमारे प्रतिष्ठान में किसी भी तरह के गलत कार्य नहीं किए गए हैं अगर किसी भी तरह का गलत हुआ भी होगा तो इसकी हम लोगों को सूचना मिलनी चाहिए थी उस कमी को हम लोग जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करते लेकिन प्रशासन के द्वारा ऐसा नहीं किया गया है। वहीं होटल मालिकों ने विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से मामले को संज्ञान में लेते हुए इसे निरस्त करने का गुहार लगाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *