दरी बुनकारो का 25 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
दरी बुनकारो का 25 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ आज दिनांक 18जनवरी 2024 दिन गुरुवार को कालीन प्रशिक्षण क्लस्टर ग्राम रक्सी,प्रखंड धुरकी गढ़वा में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्धम विकास बोर्ड रांची के द्वारा चल रहे 25 दिनों का कालीन दरी बुनकरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया।25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में रक्सी, कडवा , दुसेया सहित गरबानध गांव के कुल 40 युवक युवतियां को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ आवश्यक किट एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धुरकी प्रखंड समन्वयक प्रवीण मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार युवक युवतियां को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है ।प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षित लोगो को 25 दिनों का प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दिया जाना है जो उनके बैंक खाते में दिया जायेगा। प्रशिक्षणदाता एजेंसी रतन फाउंडेशन के सेक्रेटरी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्धम विकास बोर्ड रांची के द्वारा विशेष घटक योजना के तहत सिर्फ अनुसूचित जाति के लोगो के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है ।संस्था का प्रयास है कि सभी प्रशिक्षित बेरोजगारों को उनके गांव में ही क्लस्टर बनाकर रोजगार के अवसर दिया जायेगा और उन्हें सरकार द्वारा दिए जा रहे अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया जायेगा।उक्त अवसर पर प्रशिक्षक सुरेंद्र राम, संजय कुमार ,संतोष प्रजापति , बुनकर समिति के करीमन प्रजापति सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।
