मारपीट और गाली गलौज को लेकर सिमरिया थाना में लगाया न्याय का गुहार,

0
b1ad5cb2-58b1-4c51-93a8-55c8ac66e6c3

मारपीट और गाली गलौज को लेकर सिमरिया थाना में कार्रवाई का लगाया गुहार

सिमरिया : थाना क्षेत्र के एदला टोला खुटेरवा में मारपीट एवं लूटपाट के साथ गाली गलौज को लेकर भुक्तभोगी ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। यह मारपीट एदला गांव के टोला खुटेरवा के रमेश भुइँया व उनके परिजनों के साथ एक समूह बना कर किया गया है। लिखित आवेदन में भुक्तभोगी रमेश भुइँया ने कहा है कि 14 जनवरी को शाम 5 बजे घर के सभी सदस्य घर में बैठे थे तभी बासुदेव साव और भरत साव के साथ अन्य कई बच्चे मेरे घर के पास साउंड के साथ नाचते गाते आए और मेरे घर के जमीन में झंडा गाड़ने लगे। मैं इसका विरोध किया। विरोध के बाद सभी वापस चले गए। देर शाम 7:30 बजे पुनः लगभग 20 व्यक्ति लाठी डंडे लेकर मेरे घर के पास पहुंच गए। जिसमें सुनील साव,खुशी साव,अशोक साव,बिराज साव,राजेन्द्र साव,आनन्द कुमार,मुकेश साव,भरत साव,ओम प्रकाश साव,गणेश साव,लाटो साव,राहुल साव,बासुदेव साव,पिंटू कुमार,दिवाली साव, इनके अलावे अन्य कई लोग शामिल थे। सभी नामजद लोग मेरे घर में घुस कर मेरी पुत्री एवं पुत्र तथा पत्नी के अलावे मेरे दो बहुओं को भी लात घुसा से मारते हुए जमीन पर पटक दिया ।वहीं मेरी पत्नी के द्वारा बचाव करने पर बलाउज फाड़ दिया ।साथ में गला में पहना जेवर एवं दुकान में रखा रुपया भी ले भागे ।जाते जाते पुआल के मचान में आग लगा दिया और धमकी दिया कि तुम जहां जाओगे हम देख लेंगे साथ जाती सूचक शब्दो का भी इस्तेमाल करते हुए अभद्र अभद्र गाली गलौज किया। जिसे लेकर रमेश भुइँया ने सिमरिया थाना प्रभारी को आवेदन देकर जांचों उपरांत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *