मुखिया संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा, कई प्रस्ताव पारित,
मुखिया संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा, कई प्रस्ताव पारित
सिमरिया : अनुमंडल मुख्यालय के किसान भवन परिसर में मंगलवार को मुखिया संघ की एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने की। जबकि संचालन शकुंतला देवी ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें जल नल योजना में बरती जा रही अनियमितताओं की शिकायत चतरा उप विकास आयुक्त से की जाएगी। डीएमएफटी मद की दो करोड़ रुपए की योजना प्रत्येक वर्ष पंचायतों को उपलब्ध कराना, इस बाबत संघ के एक प्रतिनिधि मंडल चतरा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग करेगा और समस्त पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय 26 जनवरी से पूर्व भुगतान करने की मांग शामिल है। बैठक में पुरण राम, चंदा देवी, बीना देवी, सुनीता कुमारी, उमेश राम, कविता देवी, मनोरंजन सिंह, चोपे मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार भोगता, मुखिया प्रतिनिधि करम साहू, प्रतिनिधि सुरेश महतो सहित संघ के सदस्य मौजूद थे।
