श्रीराम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा के दिन मछली की बिक्री नहीं होगी—-मुकेश चौधरी

0
62ef1b51-d895-4b9c-b763-9be7b1b7d821

श्रीराम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा के दिन मछली की बिक्री नहीं होगी—मुकेश चौधरी

पलामू के मत्स्य जीबी सहयोग समिति के चौधरी समाज के मत्स्य पालकों ने बाइस जनवरी को मछली नहीं बेचने का निर्णय लिया

श्री राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा को देखते हुए पलामू के मछुआरा समाज ने बैठक कर उस दिन मछली नहीं बेचने का फैसला लिया है। ये जानकारी मत्स्य जीबी सहयोग समिती के चौधरी समाज के लोगों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। पलामू में कुछ दिनों से लगातार मांग उठ रही है की इस दिन मांस, मछली और शराब की बिक्री ना की जाए, इसको देखते हुए मत्स्यपालक समाज ने खुद बैठकर निर्णय लिया, इस कदम के लिए समाज की प्रशंसा मुक्तकंठ से की जा रही है। समाज के लोगों ने आम जनमानस की आस्था को देखते हुए साफ सफाई का भी विशेष ख्याल रखने का निर्णय लिया है, जिसके तहत बिक्री नहीं की जाएगी। उक्त बैठक में मौजूद मत्स्य समाज के सदस्य सह झामुमो, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि हमारी आस्था श्री राम से जुड़ी हुई है और 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि में प्राणप्रतिष्ठा होगा इस दिन की पवित्रता को देखते हुए मत्स्य समाज ने बैठक कर निर्णय लिया है की बाइस जनवरी को मछली नहीं बेचा जाएगा और पवित्रता का ख्याल रखा जाएगा। सभी लोग अपने अपने घरों में पूजन कार्य करेंगे। भगवान श्री राम हमारे अराध्य हैं और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की सद्भावना को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। इस बैठक में अध्यक्ष सुनील चौधरी, सचिव पारस चौधरी, रंजीत कुमार चौधरी, सिकंदर चौधरी, आशीष चौधरी, संतोष, रवि, अनिल, मनोज ,आकाश सहित दर्जनों मत्स्य पलक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *