हुसैनाबाद क्षेत्र की चार सड़कों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
हुसैनाबाद क्षेत्र की चार सड़कों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
जल्द निकाली जाएगी निविदा: कमलेश
फोटो: कमलेश कुमार सिंह
हुसैनाबाद की चीर प्रतीक्षित हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड की चार ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस आशय की जानकारी हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र की एक एक ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत गांव की सड़क समस्या का निदान कर दिया गया है। छह माह के अंदर 10 प्रतिशत गांव की सड़कों को भी दुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन सड़को की स्वीकृति मिली है,उसमे हुसैनाबाद के कजरात नावाडीह स्टेशन से शिवा बिधा पीडब्लूडी मेन रोड भाया बहेरा तक, देवरी खुर्द बनकट मोड़ से देवरी स्कूल तक, जपला पथरा पथ बेनीकला यात्री शेड से बंधुबीघा सिरहा होते हुए आरईओ पथ सदाजल तक, पांति सिंघना मेन रोड नीमतर मोड़ से पांति बटाउखाप एवं बटुनाडीह होते हुए मेन रोड तक पथ निर्माण कार्य शामिल है। श्री सिंह ने कहा कि स्वीकृत सभी सड़को की शीघ्र निविदा निकलने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों पर करीब 1156.280 लाख रुपए खर्च आयेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग विकास को लेकर सवाल उठाने का काम करते हैं, उन्हे पीछे के जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल का भी आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं कोई समस्या है तो क्षेत्र का कोई भी नागरिक उन्हें जानकारी दें। उसका समाधान सम्मान के साथ किया जाएगा।
