नकली गुटखा बन रहा था फैक्ट्री में, जीएसटी की टीम ने देर रात की बड़ी कार्रवाई

0
download

नकली गुटखा बन रहा था फैक्ट्री में, जीएसटी की टीम ने देर रात की बड़ी कार्रवाई

 

 

जीएसटी की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के नयापारा इलाके में छापा मारा है. छापे के दौरान यहां से भारी मात्रा में सितार नामक नकली गुटखा बरामद किया है. जीएसटी की टीम ने नकली गुटखा बनाने वाली मशीन को जब्त कर लिया है. इस मामले में आगे कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी दे दी गई है मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी की टीम ने नयापारा इलाके में पुलिस चौकी के पास धीरज सरफराज नामक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में नकली सितार गुटखा को जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. हालाकि यहां गुटखा कब से बना रहा था. कितना माल यहां से मार्केट में खपाया गया ये सब जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा. फिलहाल जीएसटी की टीम ने जिले के खाद्य विभाग और पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी दे दी है और नकली गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन को जब्त कर लिया है. इस मामले में अब आगे की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *