श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक दिन है ,22 जनवरी को मांस और मछली की दुकाने बंद रखे —-मंगल सिंह

0
c51df3a8-b9e1-49dc-952a-b64e71064acc

नगर निगम मेदिनीनगर प्रथम उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी ने कहा है की दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक दिन है। इस दिन चुकी पूरे देश के लगभग सभी राज्यो में मांस मछली आदि बेचना बंद है इसलिए उस दिन मेदिनीनगर सहित पूरे पलामू में सभी मांस मछली की दुकानें भी बंद रहनी चाहिए, जिससे कि शहर के साथ साथ पूरे पलामू प्रमंडल में भक्तिमय वातावरण बना रहे। साथ ही उन्होंने सभी से विनम्र अनुरोध किया है कि जैसे आप दीपावली में दिये से अपने घरों को सजाते है उसी प्रकार की भव्यता के साथ उस दिन भगवान श्री राम जी के नाम से अपने अपने घरों को दीपक से अवश्य सजायेंगे। ताकि इस ऐतिहासिक दिन को और भी यादगार बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *