जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया।

0
e90e1dd8-7f20-4b58-b754-48f1991a8fa0

जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया।

 

गढ़वा:-शहर के सोनपुरवा मोहल्ला स्थित एसएनसी होटल के प्रांगण में आज सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर 500 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया। यह कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण एसएनसी होटल के संचालक राजीव चौबे व युवा समाजसेवी सह प्रतिष्ठित व्यवसायी राकेश पाल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी सह प्रतिष्ठित व्यवसायी राकेश पाल ने कहा कि वर्तमान समय मे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में गरीब व असहाय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गरीब व असहाय लोगों की परेशानी को देखते हुए आज उक्त कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण किया गया। ताकि गरीब व असहाय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य समय-समय पर होने से गरीब असहाय लोगों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन तीर्थों एवं पवित्र नदियों में स्नान का बेहद महत्व है। साथ ही तिल, गुड़, खिचड़ी, फल एवं राशि अनुसार दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन किए गए दान से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। इसलिए सभी लोगों को इस दिन दान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करने से पुण्य मिलता है। एसएनसी होटल के संचालक राजीव चौबे ने कहा कि वर्तमान समय में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में गरीब व असहाय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब व असहाय लोगों की परेशानी को देखते यह कंबल वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर आर्थिक तंगी के कारण कई लोग चूड़ा व गुड़ की खरीदारी नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण वे मकर संक्रांति का त्योहार नहीं मना पाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए आज मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा व गुड़ का भी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई भी बेहतर कार्य नहीं है। इसलिए सभी लोगों को इस तरह का कार्य करना चाहिए। ताकि गरीब व असहाय लोगों को मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व यह कार्यक्रम शुरू की गई थी। इस कायर्क्रम का मुख्य उद्देश्य जरुरतमंद को राहत पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान रामनाथ गोंड, सुषमा देवी, लालती देवी, उपेंद्र पासवान, कुमारी देवी, देवंती कुंवर, अनिल गोंड, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, दीनानाथ गोंड, पूनम देवी सहित 500 लोगों के बीच कंबल,च ूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजीव चौबे, राकेश पाल, संजीव दत्त चौबे, बैजनाथ सिंह, संतोष मिश्रा, गौरव कुमार, हिमांशू मिश्रा, मयंक कुमार, दिनेश कुमार, सुमित कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *