कांग्रेस के प्रवक्ता पहुंचे गिरिडीह, कहा मोदी सरकार और भाजपा के पास राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के चर्चा का वक्त

0
39ff129b-b6d5-4e31-b102-a380083c0b01

कांग्रेस के प्रवक्ता पहुंचे गिरिडीह, कहा मोदी सरकार और भाजपा के पास राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के चर्चा का वक्त, लेकिन बिल्किश बानो गैंगरेप चर्चा का वक्त नहीं

गिरिडीहःकांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह, प्रर्देश प्रवक्ता राकेश सिन्हा और प्रर्देश मीडिया प्रभारी आज गिरिडीह पहुंचे। और सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता किया। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कहा कि देश के 140 करोड़ जनता को न्याय दिलाने का अभियान राहुल गांधी ने रविवार से मणिपुर से शुरु कर दिया है। मणिपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वही मणिपुर जहां पीएम नरेन्द्र मोदी जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाएं थे। और राहुल गांधी ने उसी पूर्वी भारत से भारत जोड़ो न्याय के दुसरे चरण का शुरुआत किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा पर चर्चा करने का वक्त है लेकिन बिल्किश बानो गैंगरैप के चर्चा का वक्ता नहीं है। प्रेसवार्ता के दौरान ज्योति सिंह ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा और मोदी सरकार कोई राम मंदिर के संपतिवाहक नहीं, जो उनके कहने पर ही इंडि गठबंधन के नेता प्राण-प्रतिष्ठा के दिन जाएं। जब भगवान राम का बुलावा आएगा, उस दिन कांग्रेस की पूरी टीम भगवान राम के दर्शन के लिए जाएगें। क्योंकि कांग्रेस कहीं से भी राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा का विरोधी नहीं रही है। राज्य में इंडि गठबंधन के लोस चुनाव और सीट बांटने के फार्मूल के सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में सब स्पस्ट होगा, क्योंकि प्रर्देश प्रभारी और प्रर्देश अध्यक्ष के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। लेकिन भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सारे उचित कदम उठाए जाएगें। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बगैर किसी चर्चा के मोदी सरकार ने संसद में बिल पेश कर आईपीसी के कई सेक्शन में बदलाव कर दिया। यह कहां तक उचित है, और जब सवाल पूछा जाता है तो ईडी और सीबीआई के जरिए मोदी सरकार आवाज को दबाने के प्रयास में लग जाती है। इधर प्रर्देश प्रवक्ता राकेश सिंह ने कहा कि देश के छह हजार सात सौ किमी के न्याय यात्रा में झारखंड के 13 जिलों का कवर करते हुए राहुल गांधी की यात्रा पूरे राज्य में 804 किमी की यात्रा करेगी। हालांकि किन-किन जिलों से राहुल गांधी की यात्रा गुजरेगी, इसे लेकर प्रर्देश प्रवक्ता ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस दौरान प्रेसवार्ता में सोशल मीडिया प्रभारी, गिरिडीह कांग्रेस के अध्यक्ष धनजंय सिंह, प्रर्देश सचिव अजय सिन्हा मंटु, ऋषिकेश मिश्रा, राजेश तूरी, मदन विश्वकर्मा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed