महाअभियान के आखिरी दिन हरतुआ पंचायत के समाजसेवी दीपक गिरी के नेतृत्व में पूजित अक्षत एवं पत्रिका देकर निमंत्रण किया गया
महाअभियान के आखिरी दिन हरतुआ पंचायत के समाजसेवी दीपक गिरी के नेतृत्व में पूजित अक्षत एवं पत्रिका देकर निमंत्रण किया गया।
पलामू ज़िले के नीलाम्बर पिताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत में आज महाअभियान के आखरी दिन प्रभु राम जी की जन्म भूमि राम मंदिर अयोध्या जी से आया हुआ पूजित पीले अक्षत एवम पत्रिका हरतुआ पंचायत के स्थानीय समाजसेवी दीपक गिरी के सभी सहयोगी के साथ में पंचायत के सभी गांव में सभी के घर घर एवम द्वार पर जाकर निमंत्रण दिया गया।
निमंत्रण अभियान में समीलित
अक्षय गिरी, विक्रम प्रजा पाती, संकर रजक, रोहित पुरी मेदनाथ परजा पाती, युगल परजा पती, मुकेश पुरी, दीपक गिरी, मुकेश बैठा, बिकी गिरी की सहभागीता रही।
बता दे आगामी 22 जनवरी को प्रभु राम जी की जन्मभूमि अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है। इसके उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा समूचे भारत में राम मंदिर से आया हुआ पूजित पीले अक्षत एवं राम मंदिर ट्रस्ट से आया हुआ पत्रिका 1जनवरी से 15 जनवरी तक महाअभियान चलाया गया है ताकी सभी के घर जा जाकर द्वार पे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सम्मानित कार्यकर्ता द्वारा निमंत्रण किया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा बताया गया नीलांबर पितांबरपुर अन्तर्गत सभी पंचायतों में लगभग अभी तक 95 प्रतिशत निमंतरण का कार्य सम्पन्न किया जा चुका है।
*आगामी 22 जनवरी को रामलाल का प्रतिष्ठा के दिन किसी गांव में चार मंदिर है तो एक मंदिर को हम लोग केंद्र मानकर उस मंदिर में हम लोग टीवी स्क्रीन लगाएंगे सारे सनातनी को बुलाएंगे और कम से कम नहीं कुछ कर सकते हैं तो श्री राम lजय राम जय जय राम का 108 बार जाप करेंगे, हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे परंतु हम 22 जनवरी को सोभा यात्रा जुलूस निकाल कर प्रदर्शन नहीं करेंगे क्योंकि यह हमारा का निर्णय नहीं है यह संतों का आह्वान है।
