भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बस से निकले राहुल गांधी मणिपुर||

0
download (4)

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बस से निकले राहुल गांधी मणिपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर राहुल गांधी बस से निकले है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने थौबल जिले से हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की. इस इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली से इंडिया की विशेष फ्लाइट से सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक गहलोत, अभिषेक मनु सिंघवी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी समेत 70 के करीब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इंफाल पहुंचे. मणिपुर से शुरू होकर कांग्रेस की यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. इस दौरान राहुल गांधी 60-70 कांग्रेस नेताओं के साथ बस से यह दूरी तय करेंगे. प्रमुख जगहों पर वह पैदल मार्च भी करेंगे. यह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की दूसरी कड़ी है, जिसमें कांग्रेस नेता ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी. 3500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 12 राज्यों से होकर गुजरी थी. वहीं, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 राज्यों को कवर करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed