सरईडीह में डॉक्टर पर हमले की TSPC ने ली जिमेवारी,

0
e86678c5-bc85-4541-af93-a44177110933

पलामू: सरईडीह में डॉक्टर पर हमले की TSPC ने ली जिमेवारी। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर से लेवी मांगी गई है। छोड़ा पर्चा

पलामू में नक्सली संगठन TSPC के सदस्यों ने बीच बाजार तांडव मचाया। TSPC के दो नकाबपोश नक्सली नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र सरईडीह पहुंचे। वे मनोज कुमार को ढूंढ रहे थे। लोग बताते हैं कि मनोज कुमार ग्रामीण चिकित्सा के साथ ठेकेदारी भी करते है। नक्सलियों ने पहले भी उनसे लेवी मांगी है। घटना के वक्त मनोज बाजार में एक दुकान पर बैठे हुये थे। नक्सली ने उन्ही से उनका पता पूछा। इस पर मनोज ने अपनी पहचान छिपा ली। इसी दौरान नक्सलियों ने हथियार निकाल लिया। हथियार देखते ही मनोज भागने लगे। इसके बाद नक्सलियों ने मनोज को टारगेट कर गोलियां चलानी शुरू की। करीब 2 राउंड फायरिंग हुई। गनीमत रही कि मनोज को गोली नहीं लगी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *