अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन को लेकर निरंतर होगी कार्रवाई—आनंद कुमार,डीएमओ स्वामी विवेकानंद जयंती केवसर पर युवा दिवस मनाया गया

0
7759b834-95f2-4921-b0a0-d7b8c853668f

मेदिनीनगर (पलामू)

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर डीएमओ की कार्रवाई

चैनपुर में अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठा में की छापेमारी,कच्चा 70 हजार कच्चा व 30 हजार ईट जब्त

एकेडी ब्रिक्स के संचालक बब्लू दुबे कर दर्ज करवायी प्राथमिकी

डीएमओ ने सेमरा में भी किया भट्टा का निरीक्षण

अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन को लेकर निरंतर होगी कार्रवाई: आनंद कुमार,डीएमओ

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर डीएमओ आनंद कुमार लगातार जिले भर में अवैध खनन,परिवहन एवं भडारण को लेकर निरीक्षण व कार्रवाई कर रहे है। इसी कड़ी में डीएमओ आनंद कुमार शुक्रवार को चैनपुर पहुुंचे एवं थाना क्षेत्र के चेराबार में संचालित हो अवैध ईट भट्टा पर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से बनाए जा रहे ईट भट्ठा से 70 हजार कच्चा एवं 30 हजार पक्का ईट पकड़ा एवं एकेडी ब्रिक्स के संचालक बब्लू दुबे पर प्राथमिकी दर्ज करवायी। इस दौरान उन्होंने अवैध कार्य में जुडे़ लोगों को चिहिंत करते हुए कानूनी कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया।

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी चैनपुर के चेराबार में छापेमारी के दौरान एकेडी बिक्स के द्वारा अवैध तरीके से अवैध ईट भट्ठा संचालित किया जा रहा था,जिस पर कार्रवाई करते हुए संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी थी एवं 3 लाख कच्चा एवं 4 लाख पक्का ईट पकड़ा गया था।

डीएमओ ने सेमरा में ईट भट्ठा का किया निरीक्षण

अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन को लेकर चैनपुर पहुंचे जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार थाना क्षेत्र के सेमरा समेत अन्य गांव में संचालित ईट भट्ठा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालक मनोज साव, ईट भट्ठा ग्राम लोहरसनी, संचालक जुनाब अंसारी, ईट भट्ठा कुदाग कला एवं संचालक मो फातिम हुसैन,ग्राम पण्डवा में संचालित ईट भट्ठा का निरीक्षण किया। डीएमओ में संचालको को चेतावानी दी कि भट्ठे का संचालन नियमानुसार करें एवं ससमय विभाग में राजस्व की राशि जमा करवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से कार्य कानून अपराध है एवं इस कार्य में संलिप्त पाऐं जाने पर निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।\

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed