उठो ! जागो! और लक्ष्य प्राप्त करने से पहले मत रुको—-स्वामी विवेकानंद

0
3e037c48-1119-423b-9980-b2d66e5d6884

उठो ! जागो! और लक्ष्य प्राप्त करने से पहले मत रुको! “।

एम.के.डी.ए.वी. में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती।
12 जनवरी 2024 को एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मेदिनीनगर, पलामू में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं दर्शन के पुरोधा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन.खान ने विद्यालय के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ स्वामी जी के चित्र के समक्ष वेद मंत्रोंचार के साथ दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, भारतीय दर्शन एवं संस्कृति के चमकते सितारे हैं। विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में दिए गए उनके व्याख्यान ने भारत को विश्व क्षितिज पर स्थापित करने का काम किया। संसाधनों के अभाव में भी उच्च लक्ष्य को प्राप्त करना, यह स्वामी जी ने हमें ठीक से सिखाया है। हमारे विद्यार्थी स्वामी जी से सीख लेते हुए स्वयं को स्वस्थ एवं राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत, राष्ट्र सेवा में समर्पित युवा के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। यही स्वामी जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज की प्रात:कालीन प्रार्थना सभा की समस्त गतिविधियां स्वामी विवेकानंद जी को समर्पित थीं। स्वामी जी पर एक प्रेरणादायक कविता अभिनव आनंद कक्षा पंचम ने प्रस्तुत किया। समाचार पीयूष और आदिफ रसीद के द्वारा, प्रश्नोत्तरी अर्णव एवं राजकमल के द्वारा, आज का विचार अंश राज के द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वामी जी की जीवनी एवं आदर्शों पर आदविका एवं देवांशी ने प्रकाश डाला। मंच संचालन शिक्षक श्री सुरजीत लाहा एवं वेद मंत्रोंचार श्री आर. एस. यादव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक श्री आनंद सिंह, श्रीमती प्रतिमा पाठक, श्रीमती प्रतिमा वर्मा, श्रीमती दीप्ति पांडे एवं श्रीमती सोनी सहाय उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *