दिशाेम गुरु शिबू सोरेन झारखड़ियों के दिलों पर राज करते हैं—- राजेंद्र सिन्हा
दिशाेम गुरु शिबू सोरेन झारखड़ियों के दिलों पर राज करते हैं: राजेंद्र सिन्हा
आदरणीय शिबू सोरेन जी का जन्मदिवसझामुमो पलामू ने जोर शोर से मनाया
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी का जन्मदिन पलामू में धूम धाम से मनाया गया। झामुमो पलामू के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कई तरह के आयोजन किए गए। क्रीड़ा मोर्चा के तत्वाधान में मैराथन दौड़ का कराटे एकेडमी से झामुमो के जिला कार्यलय तक तीन किलोमीटर तक आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। मैराथन दौड़ तीन वर्गों में आयोजित की गई, सभी वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही जिला समिति द्वारा केक काटा गया, मिठाईयां बांटी गई, झामुमो के कार्यकर्ताओं ने 20 यूनिट रक्तदान किया, गरीबों में कंबल और छोटे गरीब बच्चों को स्वेटर बांटा गया। सभी बच्चे और झामुमो पलामू के नेताओं ने आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी को बधाई दी और सबों ने झूम कर खुशियां भी मनाई। आयोजनों का संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला सचिव आशुतोष विनायक को सफल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए, और क्रीड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित वर्मन और सचिव दीपक तिवारी को मैराथन के सफल आयोजन के लिए सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा “झारखंडियों के दिलों पर राज करते हैं आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी, उनका जीवन संघर्ष हमारा पथ प्रदर्शन करता है। उनसे प्रेरित हो कर ही हम सब आम जनमानस की सेवा करते हैं। झारखंड के निर्माण करने में गुरुजी ने ही सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। आज झामुमो को सरकार है और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी गरीब, आदिवासी, अल्पसंख्यक सबों की सेवा करते हुए सोना झारखंड का निर्माण कर रहे हैं। सचिव सन्नू सिद्धिकी और अविनाश देव ने भी संबोधित किया और गुरुजी का जीवन परिचय दिया। सबों में कहा “झारखंड के बच्चों को उनकी जीवनी पढ़नी चाहिए, उनके संघर्षों से सीखना चाहिए। सामंतवाद, और महाजनों के विरुद्ध जिस तरीके से उन्होंने लड़ाई लड़ी भी और लोगों को महाजनों से मुक्ति भी दिलाई। आज भी कुछ लोग समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं, हम सब झामुमो के कार्यकर्ता ऐसे असमाजिक लोगों से समाज को बचाने का कार्य करेंगे।” रक्तदान करने वालों में संगठन सचिव अनुराग प्रताप, उपाध्यक्ष कमाल खान, सचिव शाहबाज आलम, मो. शाकिब, उदय भुइया, मोनू कुमार, भरत राम, जय कुमार, विकास कुमार और अन्य लोग थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा, मनोज गुप्ता, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य देवेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, वरिष्ठ नेता बबलू सहानवाज, प्रदीप सिंह, अविनाश देव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, संगठन सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, व्यवसायिक मोर्चा के अध्यक्ष दीपू चौरसिया, सचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष साकिब सिद्धकी, नगर मोर्चा अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, सचिव छोटू त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विशाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष दिनेश सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, उपाध्यक्ष राजिया नियाजी, कोषाध्यक्ष सलोनी टोपनो, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनम राइन, कोषाध्यक्ष मन्नत बग्गा, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष कौशल किशोर, सैयद फैजल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, मनोहर चंद्रवंशी, राजन चौधरी, जय तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
