सुदूर वर्ती पंचायत ओरसा पाठ में विशेष शिविर का आयोजन ||

0
56960a36-f897-41df-97f3-aef0a097edea

सुदूर वर्ती पंचायत ओरसा पाठ में विशेष शिविर का आयोजन

महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत ओरसा पाठ में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाया गया जहां ग्रामीणों ने अपने-अपने आवश्यकता अनुसार आवेदन दिए । शिविर में मुख्य रूप से आदिम जनजाति के ग्रामीणों को आधार एवं आयुष्मान कार्ड समेत पीटीजी एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने हेतू एक भी ग्रामीण ना छूटे इसके लिए अधिकारीगण प्रयासरत रहे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, कांग्रेस वरिष्ठ नेता इफ्तेखार अहमद, रामनरेश ठाकुर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजय मिंज, मुखिया अमृता देवी, जेएसएलपीएस के कर्मी समेत पंचायत भर के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *