वार्ड सदस्यो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

0
272f9a97-0173-4012-b85b-830a041e30d7

वार्ड सदस्यो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।

पंचायत के सशक्त विकाश को लेकर पंचायती राज विभाग द्वारा वार्ड सदस्यो को दिया जा रहा है प्रशिक्षण।

मनिका: मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार मे पंचायती राज्य विभाग के द्वारा पंचायतो के विकाश मे वार्ड सदस्यो की भागीदारी को लेकर चल रहे प्रशिक्षण शिविर दिन बुधवार को सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम बैच मे मनिका प्रखंड के मनिका नामुदाग डोकी व बरवैया कला पंचायत के वार्ड सदस्यो को प्रशिक्षण देते हुए सिटीजन फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर सत्यानंद शुक्ला ने प्रथम दिन वार्ड सदस्यो को मुखिया पंचायत सचिव की जिम्मेदारीया उनका कर्तव्य व उनके अपेक्षित भुमिका के समझ को विकसित करने के साथ साथ पंचायत के सशक्त विकाश करने सहित कई बिंदुओ पर प्रशिक्षण दिया गया। वह प्रशिक्षण के दूसरा दिन सरकार द्वारा ग्राम पंचायतो को उपलब्ध करायी गई संसाधनो के समझने मनरेगा 15वें वित आयोग व अन्य प्रासंगिक योजनाओ के माध्यम से गांव का विकास मे वार्ड सदस्यो की भागीदारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। वही विभागीय समिति मे ग्राम पंचायत की भुमिका के बारे मे जानकारी दी गई। वही प्रशिक्षण के अंतिम दिन वार्ड सदस्यो के द्वारा पंचायत को सशक्त बनाने हेतू स्वयं के कार्य योजनाओ का निर्माण करना वार्ड सदस्यो के मासिक भत्ता दैनिक भत्ता व यात्रा भत्ता पर समझ विकसित करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन महिलाओ को समाज मे उनकी भागीदारी को लेकर मुवी के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया। पंचायती राज विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर मे वार्ड सदस्यो मे काफी रूझान देखने को मिला। गौरतलब हो की मनिका मे आयोजित वार्ड सदस्यो का प्रशिक्षण शिविर आगामी 22 जनवरी तक चलेगा। जिसमे मनिका प्रखंड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रशिक्षण का लाभ लेंगे। मौके पर प्रखंड समन्वयक शिल्पी सेन विनिता कुमारी वार्ड सदस्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *