भाजपा युवा मोर्चा जिला कमिटी का बैठक संपन्न

0
cee77a69-38a9-4c04-b396-8b31c7b1fa3e

भाजपा युवा मोर्चा जिला कमिटी का बैठक संपन्न

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा डाल्टनगंज विधानसभा की बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में झारखंड के प्रभारी श्री दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलंकर किया गया।बैठक में अध्यक्ष पांडेय ने बताया कि आगामी 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा मोर्चा युवा दिवस के रूप में देश भर में मना रही है,इसको लेकर मंडल स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।आगामी 24 जनवरी को जिले के पांचों विधानसभा में विधानसभा में नव मतदाताओं का सम्मेलन प्रस्तावित है,इसको लेकर कई स्तर की तैयारी की जा रही है।बैठक में झारखंड प्रभारी श्री दुर्गेश कुमार ने बताया कि युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी का ब्रांड एंबेसडर है।मोर्चा कार्यकर्ता आगामी नव मतदाता सम्मेलन को सफल करने के लिए शिक्षण संस्थान संपर्क,डोर टू डोर संपर्क करते हुए नव मतदाता सूची बनाकर सम्मेलन को सफल बनाएं।युवा मोर्चा 24 जनवरी को देश भर में एक साथ सभी विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित कर रहा है।मोर्चा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प बद्ध हैं। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं के बीच जाकर केंद्र की मोदी सरकार के योजनाओं खासकर युवा हितों में हो रहे कार्यों को बतलाने का काम करें। विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन को मोर्चा कार्यकर्ता भव्यता के साथ संपन्न करें।बैठक का संचालन मोर्चा महामंत्री श्वेतांक गर्ग एवम धन्यवाद ज्ञापन विपुल गुप्ता ने किया।बैठक में प्रशांत तिवारी,सौरव पांडेय,सुदेश्वर चौधरी, ज्योति सिंह,पप्पू, सतीश कुमार, प्रभात सिंह,आनंद,शिवकुमार,अमन,अनुराग,गोलू सिंह,प्रदीप,अशोक राम,अभिमन्यु सिंह,हरेंद्र कुमार,शशांक रंजन, विक्की कुमार समेत विधानसभा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *