पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच की बैठक संपन्न

0
8ee72dd5-5f18-4d6c-b91c-fcb0e1718320

पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच की बैठक उमंग वाटिका नवादा मोड़ गढ़वा में की गई बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद पूर्व प्रत्यासी विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र एवं संचालन समाजसेवी अजय वर्मा ने किया।
कार्यकर्म का उदघाटन संयोजक मंडली ने बहुजन समाज में जन्मे सभी महा पुरषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही फातिमा शेख के जयंती पर पुष्प अर्पित कर सभी लोगो ने श्रद्धांजलि दी।
उक्त कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए समाजसेवी युगूल पाल ने कहा कि पिछड़ा समाज अभी के समय में सभी क्षेत्रों में हाशिए पर है पिछड़ा समाज आजादी के पचहत्तर साल में भी सभी क्षेत्रों में पीछे है आज झारखंड में ग्राम पंचायत चुनाव से लेकर वर्तमान में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों के साथ धोखा किया जा रहा है। यह दर्शाता है कि पिछड़ी जाति के परती सरकार उदासीन है जातीय जनगणना कराने के परती भी गंभीर नहीं है।
अधाक्षीय संबोधन करते हुऐ ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि हमारा पिछड़ी वर्ग आज हाशिए पर है, इस समाज को जनसंख्या के आधार पर उचित भागीदारी नहीं मिलना काफी दुखद है। पिछड़ा वर्ग को राजनैतिक शैक्षणिक जागरूकता का अभाव है एक संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जागरूक कर हक हुक्कुक का भूख जगाने की आवश्यकता है। कार्यकर्म को संबोधित करते हुए समाजसेवी विनोद कुमार ने कहा कि अपनी पूरी जवानी कितने लोग समाज को जगाने में गवा दिए उसमे मैं भी एक हूं आगे यह कारवां चलता रहे इसी कड़ी में एक अभियान का शुभारंभ आज हो रहा है आप सब एक दूसरे का कंधा से कंधा मिलाकर चले एक दिन मंजिल जरूर प्राप्त होगी। कार्यकर्म को संबोधित करते हुए अशर्फी चंद्रवंशी ने कहा कि ओबीसी समाज राजनैतिक दलों का बंधुआ मजदूर बनना बंद करें। समाजसेवी सह सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार साह ने कहा कि शिक्षित बनिए संगठित होइए तभी हक अधिकार प्राप्त होगा। हमारा सहयोग साथ समाज के साथ है अपने आप को पहचाने। कार्यकर्म में उदगार व्यक्त करते हुए गढ़वा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व वीरेंद्र साव ने कहा कि हाथी के समान मेरा विशालकाय समाज जिस दिन जग जाएगा सामने कोई भी नही टिकेगा। जिस समाज का राजनैतिक जड़े मजबूत होती है उस समाज के बहन बेटियों का मान समान पर ठेस नहीं पहुंचता।
पिछड़ी जाति के लोग राजनीति में बहुत पीछे है इसका मूल कारण विभिन्न जातियों में विभक्त हैं।
अख़्तर अंसारी ने कहा कि ओबीसी का एकजुटता ही आभास करा देगा कि यह समाज अब रुकने वाला नही है। पलामू जिला के पूर्व बसपा जिला अध्य्क्ष संतोष गुप्ता ने कहा की जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी का अधिकर जब तक नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा।डॉ इश्तियाक राजा ने कहा हम मजबूती के साथ आंदोलन इस आंदोलन के साथ खड़ा हूं। समाजसेवी रामबिचार साहू ने अपने विचार रखते हुऐ कहा कि इस पहल का हम स्वागत करते हैं और सभी से आह्वान किया कि गांव गांव तक संगठन को पहुंचाए।
संयोजक मंडल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मेदिनीनगर में 15 फरवरी से पहले एक बड़ा जनसभा शिवाजी मैदान में पिछड़ा वर्ग एकता एवं अधिकार मंच के द्वारा किया जायेगा। और सरकार को मजबूर कर दिया जाएगा ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए।।इसके पहले 16 जनवरी को पलामू जिला के लिए ओबीसी जागरूकता रथ रवाना किया जायेगा। तत्पश्चात् 18, जनवरी को गढ़वा जिला से रथ यात्रा आरंभ किया जायेगा। कार्यकर्म को शिव कुमार विश्वकर्मा, बरूण बिहारी, शंकर प्रताप विश्वकर्मा अशोक पाल, राजेंद्र प्रसाद महतो, पूर्व जिला पार्षद कंचन केशरी, डॉ रविन्द्र ठाकुर, गोरख नाथ चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अब्दुल रहमान अनसारी, कुंदन चंद्रवांशी, सतेंद्र मेहता, आनंद विश्वकर्मा, कलामुदीन अंसारी, अधिवक्ता विनय पाल, विजय कुमार चंद्रवंशी , वीरेंद्र चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोगों ने मंच को संबोधित किया। कार्यकर्म में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *