घर में घुसकर गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत,

0
dfd60932706fe769abbc63c4bca8e104fabbc6132ac51dda07b1daee56c28dc4

घर में घुसकर गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

 

पंजाब स्थित तरनतारन के पट्टी के वार्ड नंबर दो में कुछ युवकों ने घर में घुसकर एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली खबर के अनुसार, मृतक की पहचान राजा की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता के रूप में हुई है, जो चार महीने की गर्भवती थी।

मृतक की सास ने बताया कि उसके बेटे राजे का स्थानीय बॉबी नाम के युवक से झगड़ा हुआ था, जिसका कल शाम आरोपी ने राजीनामा कर लिया था।

इसी बीच रविवार को बॉबी उनके घर आया और राजा को जान से मारने की नियत से गोली चला दी। इस फायरिंग में राजा की पत्नी सुनीता की गोली लगने से मौत हो गई।

इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई और हमलावर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *