7 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, ईंट-धारदार हथियारों से वार||

0
download (4)

7 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, ईंट-धारदार हथियारों से वार

 

 

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो थाना इलाके में तीसरी कक्षा के छात्र की निर्मम हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बिरत राम का 7 साल का बेटा नीतेश कुमार शनिवार शाम से लापता था। और आज सुबह लोगों को उसका शव मिला है। नीतेश की हत्या को बेहद ही निर्मम तरीके से अंजाम दिया है। ईंट से कूचकर और धारदार हथियारों से हत्या की गई है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने नरकटिया मेन रोड पर जाम लगा दिया है। और टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक रूषोत्तमपुर गांव के अनुसूचित जाति टोला निवासी बिरत राम का बेटा नीतेश कल से गुमशुदा था। घर से वो पानी भरने के लिए निकला था। और फिर घर नहीं लौटा। परिजन भी उसकी तलाश में लगे हुए थे। रविवार की सुबह जब लोग खेत की तरफ गए तो नीतेश का शव देखकर दंग रह गए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। नीतेश की हत्या की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है कि आखिर क्यों 7 साल की बच्चे की हत्या की है। हत्या की इस घटना के बाद गांव में चर्चा भी तेज हो गई है। पारिवारिक रंजिश के चलते नीतेश की हत्या हुई। या फिर वजह कुछ और है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। और जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है। फिलहाल इस हत्याकांड के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *