महिला को धोखा दे पचास हजार रुपए ले उड़े चोर,

0
8a6d8b94-c9e1-429f-8bd4-974bf12d89f5

महिला को धोखा दे पचास हजार रुपए ले उड़े चोर

 

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुरमूसी गांव निवासी महिला जैबुन बीवी पति मुकीम मियां उम्र 35 वर्ष ने एसबीआई ब्रांच से शनिवार को दिन में लगभग 1:00 बजे पचास हजार रुपया निकल कर पैदल घर जाने के क्रम में लेस्लीगंज पुराना बाजार में श्रृंगार का समान लेने के लिए बिनोद लाल के सिंगार स्टोर में रुकी। जहां साथ में झोला में रखे मिक्सर ग्राइंडर एवम खाने का समान सहित झोला में रखे पचास हजार रूपए दुकान के काउंटर के नीचे रख समान लेने लगी इतने में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उस दुकान में कुछ समान लेने के बहाने पहुंचा और महिला की झोला ले उड़े।यह घटना लेस्लीगंज थाना से करीब दो 200 मीटर की दूरी पर की है। मालूम हो की प्रखंड मुख्यालय में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित महिला के द्वारा थाना में इस चोरी के मामले का आवेदन दिया गया है। इधर उक्त महिला के रो रोकर बुरा हाल है। इस मामले पर थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि उक्त महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *