सावित्री बाई फुले के विचार को आगे बढ़ाने की जरूरत है : खुशबू

सावित्री बाई फुले के विचार को आगे बढ़ाने की जरूरत है : खुशबू
पलामू : ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वूमेंस एसोसिएशन और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा सावित्री बाई फुले के जन्मदिन समारोह पाटन प्रखंड के ग्राम गहर पथरा में मनाया गया। मौके पर मुख्य वक्ता के बतौर पांकी मध्य जिला परिषद सदस्या सह ऐपवा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य खुशबू कुमारी सावित्री बाई फुले के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज फुले के विचार को आगे लाने की जरूरत है। वर्तमान समय में संघी और समंतियो द्वारा हमारे इतिहास को दबाया जा रहा है। हमारे पुरखों की विरासत को खत्म करने की साजिश कर रहे है। संघ की सरकार आज पूरे देश में संविधान को खत्म कर पुनः मनुस्मृति लाने की फिराक में है। सावित्री बाई फुले महिला मुक्ति के क्रांतिज्योति है। इसलिए आज जरूरत है कि हम महिला आगे आए, ऐपवा की सदस्यता लें। उसके साथ ही अपने घर के पुरुषो का इस लड़ाई में साथ दे। मौके पर आइसा के राज्य उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा फुले कोई व्यक्ति नही बल्कि एक विचार का नाम है। आज अपने इतिहास को जिंदा रखने की जरूरत है। संघ के लोग पाठ्यक्रम से हमारे इतिहास को हटा कर अवतार के बारे जानकारी दी जा रही है। आज पूरे देश में नफरत का माहौल खड़ा किया जा रहा है। सरकार हर बार आमजन विरोधी नीति ले कर आ रही है। वही ऐपवा का सदस्यता अभियान चलाया गया। आइसा के राज्य परिषद सदस्य अभय सिंह दांगी और जिला उपाध्यक्ष ममता कुमारी के नेतृत्व में मोदी सरकार के दस साल, यंग इंडिया के दस सवाल चार्टर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मौके पर जासिम अंसारी,आरती कुमारी, अनिता देवी,उर्मिला देवी,रामलाल राम,बलराम राम,लक्ष्मी,प्रियंका,लक्की,सोनू,विकास,अक्षय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।