होनहार छात्र की मौत, क्रिकेट खेलने के दौरान ठंडा पानी पीने के बाद हालत बिगड़ी

0
download

होनहार छात्र की मौत, क्रिकेट खेलने के दौरान ठंडा पानी पीने के बाद हालत बिगड़ी

 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 10वीं क्लास के छात्र की क्रिकेट खेलने के दौरान मौत हो गई. दरअसल, छात्र ने क्रिकेट खेलने के दौरान ठंडा पानी पी लिया था. इससे उसे चक्कर आया और वो ग्राउंड में गिर गया. आनन-फानन में साथियों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया.

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. उधर, परिजनों ने भी बिना किसी कानूनी कार्रवाई मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मामला हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान का है. यहां रहने वाला प्रिंस पुत्र राजीव सैनी शनिवार को दोस्तों के साथ सोहरका मार्ग पर स्थित ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के लिए गया था.

क्रिकेट खेलने के बाद प्रिंस ने बोतल में भरा ठंडा पानी पी लिया, जिससे वह चक्कर खाकर ग्राउंड में ही गिर गया. यह देखते ही प्रिंस के साथी घबरा गए. उन्होंने तुरंत प्रिंस के परिजनों को इसकी सूचना दी और खुद उसे ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन वहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया.

प्रिंस की मौत के बाद उसके परिजनों ने भी बिना किसी कानूनी कार्रवाई के गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया. कुछ लोगों का कहना है कि प्रिंस की मौत ठंड के कारण हुई. तो कुछ कह रहे हैं कि हार्टअटैक के कारण उसकी मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि प्रिंस नगर के ही एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा का छात्र था. प्रिंस के दो भाई बहन और भी हैं. फिलहाल, प्रिंस की मौत से घर में मातम का माहौल है. मां-पिता बेटे को याद करके रो रहे हैं. भाई-बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *