जैश आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के रिश्तेदार को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत गंभीर

जैश आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के रिश्तेदार को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत गंभीर
भारत का मोस्ट वांटेड जैश आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के रिश्तेदार को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।
पाकिस्तान के बारा के खैबर पख्तूनख्वा के बरकंबखेल क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इस घटना में धार्मिक विद्वान मौलाना मुहम्मद अमीन गंभीर रूप से घायल हो गया।अमीन भारत के मोस्ट वांटेड जैश आतंकवादी मौलाना मसूद अज़हर का रिश्तेदार है। वह पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था। अज्ञात लोगों के कारण उसका चुनाव लड़ना संदिग्ध है।अज्ञात लोगों ने पाकिस्तान में तबाही मचा दी है। आए दिन कोई न कोई आतंकवादी अज्ञात लोगों का शिकार हो रहा है। पाकिस्तान पुलिस ने संभावित अशांति से पहले दिशानिर्देश जारी किए।