बंगाल में आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल के कराटे इवेंट में पलामू जिले ने लहराया परचम

0
38a7f299-65ce-477c-9a24-315111176cbf

बंगाल में आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल के कराटे इवेंट में पलामू जिले ने लहराया परचम

 

आसनसोल वेस्ट -बंगाल में आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल के कराटे इवेंट में पलामू जिले के बाल कराटेकरों ने फाइट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड, चार सिल्वर, दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया! जिनका नाम इस प्रकार है :- संत मरियम विद्यालय के आर्यन राज गोल्ड मेडल, आर्यन कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह,आसिफ खान सिल्वर मेडल, आशीष कुमार शर्मा, अंकुश कुमार इत्यादि को ब्रॉन्ज मेडल! वही इंडियन पब्लिक स्कूल कुंदरी के बाल कराटेकार सृष्टि प्रिया, दीपिका कुमारी को गोल्ड मेडल, सृष्टि कुमारी सिल्वर मेडल इत्यादि! यह नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल ब्लैक बेल्ट मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में 23- 24 दिसंबर को आसनसोल इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था! इस नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में बेस्ट बंगाल के अलावा झारखंड, बिहार,उत्तर -प्रदेश मध्य- प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र,पंजाब, तमिलनाडु, केरल ‘गुजरात ‘नागालैंड जम्मू -कश्मीर, उत्तराखंड,हिमाचल, उड़ीसा,हिमाचल प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश इत्यादि राज्यों के मार्शल -आर्टस के खिलाडियों ने हिस्सा लिया! यह टीम मुख्य मार्शल-आर्ट्स प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार के नेतृत्व में वेस्ट- बंगाल गई थी! जबकि टीम मैनेजर सेंसाई संध्या कुमारी एवं विनीत चौधरी को नियुक्त किया गया था! इस बड़ी उपलब्धि पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखण्ड के अध्यक्ष एवं झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य श्री अविनाश देव कहा पलामू में प्रतिभा का कमी नहीं है बस समय-समय पर उसे निखारने के जरूरत हैं जो की अथक प्रयास कर मुख्य मार्शल-आर्ट्स प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार के द्वारा किया गया! मैं पलामू के सभी विजेता बाल कराटेकारों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए यह कहना चाहूंगा कि जहाँ इतनी कड़ी ठंड में बड़े लोग बाहर निकालना नहीं चाहते हैं वहीं छोटे से बच्चो ने कड़ी ठंड में वेस्ट-बंगाल जाकर फाइट कर अपनी जीत का लोहा मानवा कर वापस लौटकर पलामू जिले का नाम रोशन किया है! आने वाले समय में यह बाल कराटेकार विदेशो में भी जाकर पलामू, झारखंड व भारत का नाम रोशन करेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed