महुलिया पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महुलिया पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पलामू जिला के पाटन प्रखंड के महुलिया पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शोभा देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा अंचला अधिकारी दीपक मिश्रा,जिला परिषद प्रतिनिधि नंद यादव झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रणजीत सिंह 20 सूत्री अध्यक्ष रामानंद पांडे पंचायत के मुखिया अनुराधा देवी नावाजयपुर थाना एसआई मुकेश कुमार समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया,वही आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को फूलों के गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया,शिविर में आम जनो ने चढ़कर हिस्सा लिया,शिविर में अबुआ आवास योजना के स्टॉल पर काफी भीड़ भाड़ देखी गई शिविर में झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित कई प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे,जहा ग्रामीण जनता योजना से संबंधित आवेदन कर रहे थे वहीं कई आवेदनों का निष्पादन ऑन द स्पोर्ट किया गया,शिविर मे शिक्षा विभाग से स्पेशल एजुकेटर समावेशी शिक्षा पाटन इमाम हुसैन ने कल्याण विभाग द्वारा 10 स्कूली बच्चों के बीच में साइकिल का डेमो चेक का वितरण किए,वही बाल विकास परियोजना के तहत महिलाओं को प्रखंड प्रमुख ने गोद भराई की रस्म को पुरा की आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने मुहं जूठी कराये,साथ ही जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को आई कार्ड का वितरण किया गया,सार्वजनिक पेंशन योजना के तहत लाभूको को पेंशन का स्वीकृति पत्र भी दिया गया प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी सखीचंद दास के द्वारा कार्डधारी लाभुक के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया,मौके पर पंचायत सेवक भोला मिस्त्री बीएफटी ब्रजेश कुमार रोजगार सेवक शंभू राम पंचायत समिति सदस्य उमाशंकर मोची मुखिया प्रतिनिधि रोहित रजक वार्ड सदस्य समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे!
