पांकी में PDNU Foundation के लोगों ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

0
Untitled

पांकी में PDNU Foundation के लोगों ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

युवा संगोष्ठी सह वन भोज कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

पांकी प्रखंड के प्रसिद्ध राहेवीर पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में सोमवार की दोपहर PDNU FOUNDATION के कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई वहीं इस अवसर पर युवा संगोष्ठी सह वन भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह युवा छात्र नेता अक्षय कुमार सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता सहित अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई, कार्यक्रम के संबोधन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का कार्यकाल स्वर्णिम काल रहा है इन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध की उपलब्धि जैसे अनेकों कार्य से भारत को सशक्त करने का कार्य किया। कार्यक्रम के संबोधन में युवा नेता सह पी डी एन यु फाउंडेशन के प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि आज हमारा देश स्वर्णिम काल से गुजर रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका है ठीक उसी प्रकार अटल बिहारी वाजपेई का काल स्वर्णिम काल रहा है जिन्होंने देश को कई उपलब्धियां प्रदान की है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई कहा करते थे जो नदियां सूख चुकी है उन्हें भरी नदियों से जोड़ा जाए ताकि वहां भी खुशियां छा जाय ऐसी सोच रखने वाले प्रधानमंत्री सदैव नमन किए जाएंगे,
कार्यक्रम के संबोधन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि अटल जी ने निस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास कराया तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ भी किया, उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। मौके पर कार्यक्रम में.. साधु मांझी, रीमा शर्मा, कमलेश पासवान जी, राकेश सर, विकास सर, संतु सिंह,लौरिख सिंह, राजू जी, निरंजन जी, मनीष जी, अविनाश सिंह, अंकेश सिंह उपेंद्र गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन pdnu Foundation के प्रखंड अध्यक्ष राकेश गुप्ता जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *