अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत का एक कलश आज काली मंदिर में और दूसरा शिव शक्ति मंदिर में रखा गया : विहिप पलामू।

0
798d14d3-fcae-49de-83c1-62b467b53e6a

अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत का एक कलश आज काली मंदिर में और दूसरा शिव शक्ति मंदिर में रखा गया : विहिप पलामू।

 

 

अयोध्या जन्म भूमि मंदिर से प्राप्त एक पूजित अक्षत कलश आज काली मंदिर मेदनी नगर (देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक के पास) और दूसरा पूजित अक्षत कलश शिव शक्ति मंदिर, सुदना, मेदनी नगर में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा गया। मातर माता मंदिर भट्ठी मोहल्ला से छः मुहान स्थित काली मंदिर तक अक्षत कलश को समारोह पूर्वक ले जाया गया। इस कलश यात्रा में सैंकड़ों राम भक्त और विशेषकर भारी संख्या में महिलाएं सामिल हुईं। दूसरा अक्षत कलश भी गायत्री मंदिर से शिव शक्ति मंदिर सुदना में समारोह पूर्वक ले जाया गया। दोनो अक्षत कलश आज उन्ही मंदिरों में रहेंगे और कल फिर से उन्हें नगर के अन्य मंदिरों में स्थांतरित किया जायेगा।

आज के कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा, पूर्व उप महापौर और भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, उर्फ मंगल सिंह, विश्व हिंदू परिषद के पलामू जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, जिला समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकाश कश्यप, अभिमन्यु ओझा, अविनाश राजा, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी, सम्मानित कार्यकर्ता रमाशंकर प्रसाद, रवि तिवारी, राजा जी, मनीष जी, महेश जी उर्फ लालटू जी, राकेश सिंह, युवा समाज सेवी संजय वर्मन, विश्राम दुबे और रज्जू सिंह आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *