अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व पूरा पलामू जिला हुआ राम मय — विहिप पलामू

0
5c48fcd6-bf2b-45f8-a20f-78b9d8949e50

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व पूरा पलामू जिला राम मय हुआ : विहिप पलामू।

अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश को आज पांकी प्रखंड मुख्यालय पांकी और तरहसी प्रखंड मुख्यालय तरहसी में गाजे बाजे के साथ मुख्यालय के सभी मंदिरों में घुमाते हुए प्रत्येक पंचायत के विहिप समितियों को सौंप दिया गया। साथ ही मेदनी नगर में पूजित अक्षत को गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा बेलवा टीका से सप्त मातर माता मंदिर भट्टी मोहल्ला में श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन हेतु रखा गया। सप्त मातर मंदिर के प्रधान पुजारी के द्वारा जय श्री राम के उद्घोष एवं मंगल कलश आरती से माहौल भक्ति मय हो गया।

मेदनी नगर में विभिन्न मंदिर समितियों के विशेष मांग पर आज से दो पूजित अक्षत कलश विभिन्न मंदिरों में रखा जा रहा है। एक पूजित अक्षत कलश को आज गायत्री मंदिर सुदना में भी श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा गया है।
अभी 31 दिसंबर तक इसी तरह अक्षत कलश को विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा जाएगा। तत्पश्चात, 01 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र को घर घर पहुंचाने का काम सम्मानित कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी गांव और पंचायत में मंदिर आधारित कार्यक्रम होंगे, और अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा को बड़े स्क्रीन पर दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। 22 जनवरी 2024 को पूरे देश में भव्य दीपावली मनाने की भी योजना बनी है।

आज के कार्यक्रम में पांकी विधानसभा के विधायक डॉ शशि भूषण मेहता, विश्व हिंदू परिषद के पलामू जिला मंत्री दामोदर मिश्र, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकाश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव, भाजपा नेता किसलय तिवारी, पांकी विहिप प्रखंड अध्यक्ष हिंदू संस्कार सोनी, तरहसी प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, समाज सेविका रीना शर्मा, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकास कुमार कश्यप, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, नगर मंत्री दीपक सिंह, नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी, और सम्मानित कार्यकर्ता रमाशंकर प्रसाद, रवि तिवारी, राजा जी, मनीष जी, महेश जी उर्फ लालटू जी, राकेश सिंह, अविनाश राजा, युवा समाज सेवी संजय वर्मन, पांकी प्रखंड संयोजक निरंजन सिंह, बजरंगी बंटी जी, हिमांशु जी, मनजीत जी, अखिलेश जी, अक्षय जी, कुंदन जी, अनिकेश जी, प्रभात जी, पुरुषोत्तम जी, गौरव जी, विशाल जी, देव दीप जी, संतोष जी, मनोज जी, लाल जय किशोर प्रसाद, जितेश गुप्ता, अमित जी, अमर जी, भोला जी, गौतम जी और मुकेश जी आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *