बालूमाथ में भाजपाईयों ने झारखंड भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी का किया भव्य स्वागत
बालूमाथ में भाजपाईयों ने झारखंड भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी का किया भव्य स्वागत ।
बालूमाथ में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा विधायक दल के नेता माननीय अमर कुमार बावरी का पलामू दौरा जाने के क्रम में भाजपाईयों ने माला एवम अंग वस्त्र पहना कर भव्य स्वागत किया । अमर बावरी चंदवा होते हुए बालूमाथ के रास्ते पाकी पलामू जाने के कार्यक्रम के तहत बालूमाथ आये हुए थे ।जहां अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार की नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओ के द्वारा माला एवम अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सह मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह जिला महामंत्री बंशी यादव एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष बबन पासवान ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साव पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार मंडल महामंत्री विजय यादव भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शाह मंडल मंत्री अखिलेश भोक्ता रंजीत गुप्ता ओबीसी मंत्री श्रावण यादव एससी मोर्चा जिला महामंत्री पिंटू रजक ओबीसी महामंत्री शिवनारायण साव एससी मोर्चा नरेंद्र रजक एससी मोर्चा मंडल महामंत्री मोनू पासवान किसान मोर्चा मंडल महामंत्री विजय प्रसाद बालू बूथ अध्यक्ष विजय ठाकुर भाजपा नेता शैलेश सिंह ओबीसी पूर्व महामंत्री देवनंदन प्रसाद किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर तुरी मंडल कार्यसमिति राजेंद्र साव, मंडल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
