झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी पहुंचे नीलांबर पितांबरपुर

0
da463e25-4e98-4766-bfd8-bc9b88a3c08a

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी पहुंचे नीलांबर पितांबरपुर

पांकी विधायक के द्वारा आयोजित सखी मंडल की बहनों को सिलाई मशीन का वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता ने शनिवार को नीलांबर पितांबरपुर स्थित अपने मौर्या फार्म हाउस में पांकी विधानसभा के सखी मंडल की बहनों को आजीविका संवर्धन हेतु विधायक मद से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी सहित विधायक पुष्पा देवी पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक अविनाश वर्मा सहित अन्य लोग शामिल हुए, सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी के आगमन पर विधायक ने उन्हे पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के संबोधन में विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश की सभी महिलाओं को सशक्त बनाने एवं आत्मनिर्भर बनाने की विशेष पहल की है इसी कड़ी में उनके द्वारा पूरे विधानसभा के सखी मंडल की बहनों के बीच सिलाई मशीन एवं वस्त्र का वितरण किया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज से की जा रही है आज मनातू प्रखंड के सखी मंडल के बहनों के बीच वितरण का कार्यक्रम होगा जिसके बाद तरहसी पांकी एवं सतबरवा प्रखंड के सखी मंडल की बहनों के बीच सिलाई मशीन एवं वस्त्र का वितरण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि वह चुनाव के पूर्व लोगों से किए वादे को निभा रहे हैं विधायक कोटे पर पूरे विधानसभा की महिलाओं का अधिकार है इसलिए इस योजना की शुरुआत कर पूरे विधानसभा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का पहला किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संबोधन में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने कार्यक्रम के आयोजन विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता कि सराहना करते कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास सबका विकास के मुद्दे पर कार्य कर रही है, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, अन्न योजना, हर घर शौचालय योजना, आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं से लोगों को सशक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा की वे ई डी के रडार पर हैं उनके सारे वादे अधूरे हैं फिलहाल अबुआ आवास योजना का प्रलोभन लोगों को दिया जा रहा है यह लुटेरी सरकार है आज झारखंड में दुष्कर्म सहित अन्य अपराधीक घटनाएं बढ़ी हुई है, भ्रष्टाचार इस कदर व्याप्त है की कोई भी कार्य में रिश्वत देना पड़ रहा है जिससे पूरे झारखंड की जनता त्राहिमाम है। लेकिन अगले चुनाव में जनता इस सरकार को जरूर सबक सीखा सिखाएगी।
संबोधन कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि अमर कुमार बावरी के हाथों सखी मंडल की बहनों के बीच सिलाई मशीन का वितरण कर इसकी शुरुआत की गई।
मौके पर कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सखी मंडल की बहनें सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *