विवाह के लिए परिजन नहीं मान रहे…युवती की जिंदगी का लास्ट मैसेज
विवाह के लिए परिजन नहीं मान रहे…युवती की जिंदगी का लास्ट मैसेज पिथौरागढ़: ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने को मना करने पर एक लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि घर में कोहराम मच गया। लव अफेयर से जुड़े इस मामले को जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। शादी करने पर घर वालों के मना करने पर फंदे से लटक कर लड़की ने आत्महत्या कर ली।
लड़की ने जान देने से पहले अपने ब्वायफ्रेंड को मोबाइल फोन पर मैसेज भी भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा हैरान करने वाला मामाल पिथौरागढ़ जिले में सामने आया है। घटना थल क्षेत्र के एक गांव की है।
पुलिस के मुताबिक लड़की ने मोबाइल से अपने भेजे आखिरी संदेश के जरिए ब्वॉयफ्रेंड से कहा कि उसके घर वाले मान नहीं रहे हैं, अब उसे जीना नहीं है। थल क्षेत्र के एक गांव में बीते रोज एक 21 साल की युवती ने छत के कुंडे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गुरुवार को नगर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित पीएम हाउस में युवती का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
