सरकारी कर्मियों को क्रिसमस का तोहफा, आज से मिलेगा दिसंबर का वेतन,
Businessman giving money, Indian rupee currency, to his partner - payment, loan and bribery concept
सरकारी कर्मियों को क्रिसमस का तोहफा, आज से मिलेगा दिसंबर का वेतन
झारखंड सरकार ने कर्मियों को क्रिसमस का तोहफा दिया है। उन्हें दिसंबर, 2023 के वेतन का भुगतान आज यानी 21 दिसंबर से होगा। इसका आदेश वित्त विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने जारी कर दिया है। वेतन भुगतान का निर्देश संबंधितों को दिया है।जारी आदेश में विशेष कार्य पदाधिकारी ने लिखा है कि महानिबंधक, झारखंड उच्च न्यायालय के 11 दिसंबर, 2023 से प्राप्त अनुरोध के क्रम में क्रिसमस को दृष्टिपथ रखते हुए झारखण्ड कोषागार संहिता में निहित प्रावधानों के आलोक में माह दिसंबर, 2023 के मासिक वेतन का भुगतान 21 दिसंबर से करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी हो कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्ष संघ ने मुख्यमंत्री और प्रधान वित्त सचिव से क्रिसमस से पहले वेतन भुगतान की मांग की थी। इस बाबत संघ के महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने 14 दिसंबर को पत्र लिखा था।
