एके 47 के साथ नक्सली गिरफ्तार,

0
48e18904-455a-48e1-a2c3-99d9ebf929a2

एके 47 के साथ नक्सली गिरफ्तार

 

गढ़वा:- गढ़वा जिला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल किया है। रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव के सुअरमरवा जंगल में पिछले 17 दिसंबर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा चलाई जा रही सर्च अभियान के दौरान जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के शिव पूजन मुंडा उर्फ शिव पूजन भुइहर को गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदेही पर एक एके 47,तीन मैगजीन,83 गोलियां, नक्सली दस्तावेज,एक ओकीटोकि,नक्सली पॉकेट डायरी, मोबाइल बरामद किया गया है।
आईजी राज कुमार लकड़ा, गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक पांडे ने पुलिस लाइन स्थित परिसर में पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी देते हुए बताया की पिछले 17 दिसंबर को इनपुट मिलने के बाद रंका रमकंडा, और चिनिया की पुलिस सर्च अभियान में गई थी।इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ।इस मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी के कलाई में गोली लग गई थी साथ ही नक्सलियों को भी गोलियां लगने की संभावना हैं।पुलिस सर्च अभियान के दौरान टूनेश उराव के दस्ते का एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं। साथ ही में शामिल रमकंडा थाना प्रभारी, शिवलाल कुमार गुप्ता,चिनिया थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार,हवलदार डोमन मोची, हवलदार विवेक चौधरी,आरक्षी संजय प्रसाद गुप्ता, आरक्षित प्रमोद ऋषि,आरक्षी नीरज राजक, आरक्षी हरिश्चन्द्र भगत को अवार्ड दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *