राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के कामगार यूनियन का हुआ गठन,

0
b8816784-405b-4d6b-8e28-d8d34f42cacb

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के कामगार यूनियन का हुआ गठन
राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय आदर्श नगर कोकर में राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के अंतर्गत राष्ट्रीय जयहिंद कामगार यूनियन का गठन केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबन चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई |
इस बैठक में सर्वसम्मति से कामगार यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की गई साथ ही साथ महासचिव मनोज गुप्ता सचिव मोहम्मद शमीम अंसारी सहसचिव विष्णु चौबे को नियुक्त किया गया और राष्ट्रीय जयहिंद कामगार यूनियन अपनी संवैधानिक नीति के आधार पर पार्टी के विचारधाराओं को मध्य नजर रखते हुए मजदूरों के भला के लिए और मजदूरों के हक के लिए पार्टी काम करेगी |
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह कामगार यूनियन के सदस्य निपु सिंह ने कहा कि अब बहुत तेजी से राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी और कामगार यूनियन का टीम रांची जिले में नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त का आंदोलन करेगा और उन्होंने कहा कि एक लाख घरों में नशा मुक्ति पंपलेट बांटने का लक्ष्य रखा गया है और उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बहुत जल्द रोड पर उतर कर नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त के लिए आंदोलन करेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *