छात्रा के साथ गैंगरेप, जहर देकर बस में छोड़ा, पुलिस का आया बयान

0
download (12)

छात्रा के साथ गैंगरेप, जहर देकर बस में छोड़ा, पुलिस का आया बयान

 

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सुभाषनगर निवासी छात्रा ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म कर जहर देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस से शिकायत पर छात्रा से मुरादाबाद में मामला दर्ज करने को कहा गया। छात्रा के परिवार का आरोप है कि पुलिस में मामला दर्ज करने के लिए भटक रहे हैं। सुभाषनगर इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला मुरादाबाद का है, कार्रवाई वहीं से होगी। सुभाषनगर निवासी इंटर की छात्रा का वहीं के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर से प्रेम प्रसंग था।

आरोप है कि रविवार को प्रेमी ने शादी की बात के बहाने बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जहर देकर अपनी कार से ले जाकर मुरादाबाद की बस में बैठा दिया। रामपुर में होश आया तो मां को सूचना दी और उसे मुरादाबाद में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर सोमवार को वह सुभाषनगर थाने पहुंची तो पुलिस ने मुरादाबाद का मामला बताकर भेज दिया।

आगरा में गैंगरेप

थाना सैंया क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ साल पूर्व विवाहिता से दो युवकों ने विवाहिता से तमंचे के बल पर सामूहिक दुराचार किया। अश्लील फोटो भी खींच लिए। सात महीने पहले युवकों ने विवाहिता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। तब विवाहिता ने कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की थी। अब इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सैंया के एक गांव का है। वर्ष 2022 में विवाहिता अपने रिश्ते की भाभी के यहां होली खेलने आयी थी। तब उससे दो युवकों ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। यहीं नहीं इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींच लीं। तब से दोनों युवक विवाहिता को ब्लैक मेल करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed