उंटारी रोड के लहरबंजारी में आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
bcfe66ac-2637-4923-a0f9-9a651ae99e0c

लहरबंजारी/उंटारी रोड, (पलामू)

उंटारी रोड के लहरबंजारी में आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन

आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उंटारी रोड प्रखंड के लहरबंजारी पंचायत के राजकीयकृत मध्य विद्यालय नावाडीह परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजनों की काफी भीड़ लगी थी। शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए 300 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों से संबंधित आवेदकों को ऑन स्पॉट लाभ देकर मामलों का निष्पादन किया गया। मुखिया एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों द्वारा आमजनों को विभिन्न योजना के लाभ से लाभान्वित किया गया। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यार्थियों को 4500-4500 रूपये का चेक सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया। वहीं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत छात्राओं को लाभान्वित किया। मनरेगा योजना के तहत स्थानीय लोगों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराए गए। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जेएसएलपीएस की ओर से आई कार्ड उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा अन्य विभिन्न योजनाओं का लाभ शिविर में दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजनों को नि:शुल्क चिकित्सा जांच की गई। साथ ही मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई गयी। गई। शिविर को लेकर आम जनों में उत्साह का माहौल था। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर आमजन अपनी समस्याओं को रखते नजर आए, जिसका निराकरण किया गया।
मौके पर मुखिया अशोक कुमार सिंह, एसआई चंडी प्रसाद सिंह, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कोडिनेटर सह जिला स्तरीय समन्वयक टीम से मनोज कुमार राम आदि ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को ऑन स्पॉट लाभ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed