बीच बाजार युवती की हत्याः एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने लड़की को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
बीच बाजार युवती की हत्याः एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने लड़की को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। बीच बाजार सिरफिरे आशिक ने युवती को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान किसी ने भी बचाने की कोशिश नहीं की। हत्या की वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
घटना नरसिंहपुर के गोटेगांव की है जहां एक युवती की सिरफिरे ने बीच बाजार हत्या कर दी। घटना गोटेगांव के सिंधी कॉलोनी शीतल धर्मशाला के पास देर रात की है। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का है। आरोपी युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। प्रेम में असफल सिरफिरे ने युवती को मौत के घाट उतार दिया।
